BS Podcastsनीति संवादभारत की बात

#BSPodcasts: Congress की राष्ट्रीय प्रवक्ता, Alka Lamba से भारत संवाद की ख़ास बातचीत

हमारी Podcast श्रंखलाभारत की बात में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता, अलका लाम्बा से भारत संवाद की बातचीत – राहुल गाँधी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो यात्रा, आम आदमी पार्टी को छोड़ रहे उनके पुराने साथी और आने वाले चुनावों में कांग्रेस की रणनीति को ले कर, अलका जी ने दिए कुछ सटीक सवालों के बेबाक जवाब|

इस बातचीत के कुछ अहम अंश –

राजनीति में महिलाओं के संघर्ष को आप कैसे देखती है? देश में कई जगहों से राजनीति में महिला उत्पीड़न के मामले सामने आते है

देखिए संघर्ष हर क्षेत्र में है, चाहे वह राजनीति हो या कोई और क्षेत्र, संघर्ष था और रहेगा. मेरा मानना है, हमें तैयार रहना चाहिए हर परिस्थितियों के लिए, चुनौतियां के लिए – समय समय पर, हर कदम में स्वयं को तैयार रखना होगा।

भारत जोड़ों यात्रा का आगामी लोकसभा चुनाव में क्या प्रभाव रहेगा?

देखिए भारत जोड़ों यात्रा जो राहुल गांधी जी के नेतृव में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी की यात्रा जो संपन्न हुई उसके दो उद्देश्य थे – पहला देश को जोड़ना और दूसरा देश के ज्वलंत मुद्दे जैसे किसानों की समस्या से लेकर सरहद में खड़ा जवान, पढ़ा लिखा बेरोजगार युवा, महंगाई की मार झेल रही महिलाए, या दलित आदिवासी समुदाय या कश्मीर में कश्मीरी पंडित – यात्रा में समिल्लित हुआ. उन्होंने राहुल गांधी से बात रखी राहुल जी ने भी उन्हें आश्वत किया की वह लोकसभा में इन सब बातों को सरकार के सामने रखेंगे. मगर सरकार और प्रधानमंत्री ने उनकी बात सुनने की जगह उनका मजाक उड़ाया। सरकार देश के जमीनी मुद्दों से भटकाने का कार्य करती है।

भारत जोड़ो यात्रा पर BJP मध्य प्रदेश की मुख्या प्रवक्ता, नेहा बग्गा की प्रतिक्रिया, भारत संवाद से ख़ास बातचीत में ज़रूर सुनें

वर्तमान की भाजपा सरकार और पूर्व की कांग्रेस सरकार में क्या फर्क है?

ये बढ़िया सवाल है – देखिए मनमोहन जी की सरकार और अब की सरकार की तुलना करें तो हर क्षेत्र में ये सरकार fail ही नजर आती है. मनमोहन जी की सरकार में देश की GDP डबल डिजिट में थी, आज सिंगल डिजिट में आ गई हैं. LPG सिलेंडर के दाम 400 रू थे, जो आज 1200-1300 के आसपास हो गए. कांग्रेस सरकार में कभी पेट्रोल 100 पार नहीं हुआ. आज पेट्रोल शतक मार चुका है जबकि कच्चे तेल के दाम अंतराष्ट्रीय बाजार में कम है।बेरोजगारी दर ने भी 45 सालो का रिकार्ड तोड़ा है। आपका सवाल था फर्क क्या था! मनमोहन जी संवाद करते थे, मोदी जी रेडियो में आकर सिर्फ मन की बात करते है.

इस दिलचस्प वार्ता के ये सिर्फ कुछ अंश हैं। पूरा Episode सुनने के लिए Click करें

आम आदमी पार्टी के ऊपर किए गए सवाल में अलका लांबा ने कहा अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के साथ मैंने बहुत करीब से कार्य किया. मैं पांच साल aap से विधायक रही हूं – विचारधारा से समझौता होते देख मैंने आम आदमी पार्टी से खुद को अलग किया। अरविंद केजरीवाल भाजपा की B-टीम का हिस्सा है। जहा भाजपा सीधे तौर में हार सकती है, वह उनकी मदद कर रही है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के ऊपर भष्टाचार के आरोप लगाए – आज तक किसी भी आरोप को सिद्ध नही कर पाए| आज उनकी पार्टी का उपमुख्यमंत्री और मंत्री तिहाड़ जेल में है। अरविंद केजरीवाल धीरे – धीरे अपने सभी साथियों को किनारे लगा रहे है। अगला नंबर अब शायद संजय सिंह का हो।

भारत के कोने कोने से अद्भुत कहानियां ज़रूर पढ़ें। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से जंगल सत्याग्रह नायक गंजन सिंह कोरकू की कहानी जान ने के लिए यहाँ Click करें

AD Sahu

अरविंद साहू (AD) Freelance मनोरंजन एंटरटेनमेंट Content Writer हैं जो विभिन्न अखबारों पत्र पत्रिकाओं वेबसाइट के लिए लिखते है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी सक्रिय है, फिल्मी कलाकारों से फिल्मों की बात करते है। एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखन लाल चतुर्वेदी के भोपाल कैम्पस के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के छात्र है।

Related Articles

Back to top button