साक्षात्कार - उभरते हुए सितारेहिन्दी
Trending

CAT में हुए 3 बार फेल, ‘MBA Chaiwala’ बनने के पीछे प्रफुल्ल के संघर्ष की कहानी; एक चाय के ठेले से करोड़ों का टर्नओवर

भारत में चाय हर घर में पी जाती है | बड़ी चाव से लोग चाय पीते है | लेकिन कोई चाय की व्यवसाय से करोड़पति भी बन सकता है, बहुत कम लोग ही जानते है | एक छोटी सी चाय की कप जिसकी कीमत ₹10 होती है, उससे भी करोड़पति तक का सफ़र तय किया जा सकता है, यह हमें MBA Chaiwala के संस्थापक प्रफुल्ल बिल्लोर से सीखने को मिलती है | दुनिया में कोई भी काम छोटा नहीं होता | चाय के ठेले से करोड़ों रुपये के टर्नओवर तक पहुँचने वाले MBA Chaiwala इसका जीता जागता उदाहरण है | इसे संचालित करने वाले किसान के बेटे प्रफुल्ल बिल्लोर के एक आइडिया ने उन्हें न सिर्फ़ करोड़पति बना दिया बल्कि उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया और साथ ही कई सारे लोगों को रोजगार भी प्राप्त हुआ |

प्रफुल्ल बिल्लोरे : शुरुआती जीवन

मध्यप्रदेश के छोटे से जिले धार के लबराऊदा से प्रफुल्ल ने शुरुआती पढ़ाई की । प्रफुल्ल ने अपना ग्रेजुएशन कॉमर्स से किया और उन्होंने 2-3 साल तक CAT, GMAT, GRE की तैयारी की। 2-3 साल की मेहनत के बाद जब प्रफुल्ल को सफलता नहीं मिली तो उन्होंने अपना मन बदल लिया और कुछ और करने की सोची | मध्य प्रदेश के एक छोटे किसान के बेटे प्रफुल्ल बिल्लौरे का सपना MBA करके मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करने का था | लेकिन वो कहते है न कि कभी कभी सोचा हुआ काम नहीं हो पाता है | CAT परीक्षाओं में लगातार तीन असफल प्रयासों के बाद उनके जीवन में हताशा और निराशा हावी होने लगा | कुछ दिनों के लिए उन्होंने खुद को सबसे अलग कर लिया | फिर उन्होंने जॉब ढूंढनी शुरू कर दी |

प्रफुल्ल ने अहमदाबाद में Macdonald में डिलेवरी बॉय का काम शुरू किया जहां उन्हें एक घंटे के 37 रुपए मिलते थे। कुछ समय बाद कंपनी में प्रफुल्ल का प्रमोशन भी हुआ और प्रफुल्ल वेटर बन गए। एक दिन प्रफुल्ल के दिमाग में आया कि बाहर की कंपनियां अगर बर्गर बेचकर इतना कमा सकती हैं तो फ़िर मैं क्यों नहीं ? क्यों न मैं खुद का स्टार्टअप शुरू करूं जिससे अच्छा खासा मुनाफा हो | उन्हें MBA शब्द को लेकर बिजनेस का आइडिया आया | उसके बाद प्रफुल्ल ने IIM Ahmedabad के बाहर ही 2017 में चाय का ठेला लगा दिया | उन्होंने इसका नाम दिया MBA Chai Wala | Mr. Billore Ahmadabad |

लंदन तक फैला MBA Chaiwala का कारोबार

रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल MBA Chaiwala हर महीने 10-15 फ्रैंचाइजी स्टोर खोल रहा है | इनमें से प्रत्येक स्टोर ब्रांड नाम MBA चाय वाला के तहत संचालित किया जाता है और Franchise मॉडल पर काम करता है | कंपनी अपनी फ्रेंचाइजी बेचने के लिए सालाना आधार पर 20 लाख रुपये चार्ज करती है | कमाई के बारे में प्रफुल्ल कहते हैं कि उनका अहमदाबाद स्थित सबसे पुराना स्टोर एक महीने में 17 लाख रुपये तक कमाता है | उन्होंने कहा कि हमारा एक औसत स्टोर सात कर्मचारी और एक छोटा आउटलेट करीब पांच लोगों को रोजगार दे रहा है | इस तरह आने वाले समय में 100 शहरों में और विस्तार करने से 500 लोगों को नौकरी सिर्फ़ MBA Chaiwala से मिल सकेगा |

एक ठेले से शुरू हुआ सफर अब 200 शहरों में फैलने जा रहा है | MBA Chaiwala के नाम से मशहूर प्रफुल्ल बिल्लौरे देश के 100 से ज्यादा शहरों में अपना कारोबार जमाने के बाद अब इसे 200 शहरों में फैलाने जा रहे हैं |  इसके साथ ही उन्होंने अलग से 500 लोगों को रोजगार देने की योजना भी बनाई है | यह अपने आप में काबिल -ए -तारीफ़ है | MBA Chaiwala भोपाल, श्रीनगर, सूरत, दिल्ली समेत अन्य 100 शहर में कंपनी को स्थापित करने के बाद अब इसे दक्षिण भारत में स्थापित करना चाहते है | धीरे धीरे वह अपने इस प्रोजेक्ट में सफ़ल भी हो रहे है |

महज 25 साल की उम्र में प्रफुल्ल की कंपनी का नेटवर्थ ग्रोथ सालाना 3 से 4 करोड़ का है। आज देश के 22 शहरों में और लंदन में भी ‘MBA Chaiwala’ के नाम से उसके आउटलेट हैं। बाकी के देशों में भी Franchise मॉडलपर बात चल रही है। प्रफुल्ल कहते है कि जीवन में कभी भी रिस्क लेने से घबराना नहीं चाहिए | अगर बहुत आगे तक का रास्ता तय करना है तक रिस्क लेना ही होगा |

Related Articles

Back to top button